भिलाई में गूंजेगा श्रम वीरों का सम्मान, 5 मई को होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग/भिलाई। इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने को हैं। भिलाई में 5 मई 2026 को श्रम वीरों का भव्य सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जिसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से श्रम वीरों की टोली भिलाई पहुंचेगी। भिलाई एवं जामुल के श्रमिक उनका आत्मीय स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन करेंगे। आयोजन को लेकर श्रमिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। आयोजन में शामिल सभी अतिथियों एवं श्रम वीरों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर श्रम वीरों के सम्मान और एकता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनें।
Subscribe to my channel


