ब्रेकिंग न्यूज़
भिलाई के सुपेला घड़ी चौक पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत का ज़श्न नेताओं-कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय का जश्न भिलाई के सुपेला स्थित घड़ी चौक पर धूमधाम से मनाया गया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई।
इस अवसर पर विधायक रिंकेश सेन, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस जीत को जनता के अटूट विश्वास, सशक्त नेतृत्व और विकास की नीतियों की विजय बताते हुए खुशी जाहिर की। नेताओं ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जन-जन के विश्वास की जीत है, जो देश को नई दिशा और मजबूत भविष्य की ओर आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
Subscribe to my channel


