ब्रेकिंग न्यूज़

तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर वसुंधरा नगर विधायक कार्यालय में जश्न, पटाखे फोड़े और बांटी मिठाइयां

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी एवं असम में ऐतिहासिक जीत पर वसुंधरा नगर स्थित विधायक कार्यालय में जोरदार जश्न मनाया गया। विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर चरोदा मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर, विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, पार्षद फिरोज फारुकी, नेता प्रतिपक्ष खिलावन वर्मा, मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, पार्षद संजय यादव, पार्षद सुशांत वर्मा, श्याम सुंदर जायसवाल, राजेश यादव, युवा कार्यकर्ता हेमराज साहू, मुकेश अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा चौहान, पार्षद प्रेमलता चंद्राकर, पार्षद गुरशरण सिंह, भिलाई महिला मोर्चा महामंत्री रीना चंद्राकर, ममता सिंह, सुजाता डोंगरे, मीना साव, रेचल मसीह, पूनम श्रीवास्तव, जूना दादा, केवल चंद्राकर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी की इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए उत्साह के साथ जश्न मनाया।

Related Articles

Back to top button