पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मानपुर नगरिया में जश्न
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

न्यौली। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर नगरिया मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और जमकर नारेबाजी की कार्यकर्ता “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “भारत माता की जय”, “वन्दे मातरम्” एवं “दीदी हटी, झालमुड़ी बंटी” जैसे नारों के साथ उत्साह व्यक्त कर रहे थे।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत पार्टी के लिए ऐतिहासिक है और इस विजय के पीछे अनेक कार्यकर्ताओं का त्याग और बलिदान रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर तीसरी बार सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मण्डल मंत्री रवि दिवाकर, प्रेम साहू, शक्तिकेंद्र संयोजक दुष्यंत चौहान, हिम्मत सिंह राजपूत, बूथ अध्यक्ष विपिन चौहान, पवन चोपड़ा, अतर सिंह बघेल, मनोज ठाकुर, संजय सोलंकी, प्रधान अजय मौर्य, विनोद सागर, अजय मौर्य, मनोज बघेल, निरंजन बघेल, राहुल तोमर संजय अहेरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


