ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग पुलिस की सख्ती: अड्डेबाजी और खुले में शराब सेवन पर 51 प्रकरण दर्ज शाम से रात तक सघन चेकिंग, हुड़दंगियों पर दुर्ग पुलिस की कड़ी कार्रवाई

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा अड्डेबाजी, खुले में शराब सेवन और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कुल 51 प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह अभियान प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से चलाया जा रहा है। इस दौरान बाजार, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने, अड्डेबाजी करने और रात्रि में भीड़ एकत्र कर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना सुपेला में 12, जामुल में 10, छावनी में 8, कुम्हारी और खुर्सीपार में 4-4, उतई में 3, भिलाई नगर, पुलगांव, वैशाली नगर, दुर्ग और नगपुरा में 2-2 प्रकरण दर्ज किए गए। इस कार्रवाई में जिले के सभी थाना प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीम, डायल-112 स्टाफ और पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button