ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम गडूवा में भाजपा कार्यकर्ता सोनू पटेल का जन्मदिन, विधायक ईश्वर साहू थिरक उठे कार्यकर्ताओं के दम पर ही संगठन मजबूत”— विधायक ईश्वर साहू

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

साजा गडूवा। ग्राम गडूवा में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सोनू पटेल का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू विशेष रूप से शामिल हुए और कार्यक्रम का आनंद लिया। जन्मदिन समारोह के दौरान माहौल पूरी तरह उत्सवी रहा। विधायक ईश्वर साहू भी खुशी के इस अवसर पर खुद को रोक नहीं पाए और कार्यकर्ताओं के साथ थिरकते नजर आए। उनके इस अंदाज ने कार्यक्रम में और भी ऊर्जा भर दी। विधायक साहू ने सोनू पटेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव है और सोनू पटेल जैसे कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने सोनू पटेल को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Related Articles

Back to top button