ब्रेकिंग न्यूज़

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में अजय भसीन की अहम भूमिका, उत्कृष्ट नवाचारों को किया सम्मानित

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन ने ज्यूरी मेम्बर के रूप में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विभिन्न नवाचारों का मूल्यांकन किया और उत्कृष्ट नवाचारों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए नवाचार को राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अपने उद्बोधन में श्री भसीन ने कहा कि वर्तमान समय नवाचार और तकनीक का युग है, जिसमें युवा अपनी प्रतिभा के बल पर नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स युवाओं के नवाचार, स्टार्टअप और व्यवसायिक विकास में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को फाइनेंस और मार्केट उपलब्ध कराने में चेम्बर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश में नवाचार संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इनोवेशन महाकुंभ 1.0 ने युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया है, जिससे प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स से अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा, शंकर सचदेव, राजेश शर्मा, विनय सिंह, सुनील मिश्रा, गौरव मोंगिया, निरंकार सिंह एवं प्रेम गहलोत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी शंकर सचदेव ने दी।

Related Articles

Back to top button