ब्रेकिंग न्यूज़

समाज की एकजुटता और जागरूकता ही अधिकारों की रक्षा और विकास का सबसे मजबूत आधार- कन्हैया सोनी 

कवृंदावन हॉल सिविल लाइन में संपन्न हुआ कार्यक्रम

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रायपुर विधायक सुनील सोनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा स्वर्णकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा वर्ग कन्हैया सोनी भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता, जागरूकता और राजनीतिक सहभागिता को बढ़ाने पर जोर दिया। कन्हैया सोनी ने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है और विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग और एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजनों से स्वर्णकार समाज को नई ऊर्जा मिलेगी और भविष्य में समाज और अधिक संगठित एवं सशक्त बनेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button