मज़दूर दिवस पर भिलाई में श्रमिकों का सम्मान,ठेकेदार-राजमिस्त्री संघ ने लिया संकल्प
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। कुरूद रोड स्थित होटल गोविंद में छत्तीसगढ़ प्रदेश ठेकेदार राजमिस्त्री मज़दूर कल्याण संघ एवं सिविल ठेकेदार कल्याण संघ भिलाई द्वारा मज़दूर दिवस के अवसर पर श्रमिक सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों के योगदान को सराहा गया और नव-मनोनित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक सागर मोंगरा (जांजगीर-चांपा), प्रदेश अध्यक्ष अशोक पटेल (दुर्ग), प्रदेश महामंत्री तिलक देवांगन (धमतरी), प्रदेश कोषाध्यक्ष मृत्युंजय भगत (भिलाई), प्रदेश उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद राजवाड़े (सूरजपुर) एवं ईश्वर साहू (बालोद), प्रदेश मंत्री हरिराम सिन्हा (गरियाबंद), कपिल नाथ योगी (कवर्धा), तिलक यादव (चारामा), संगठन मंत्री बालेश्वर पटेल (सड़क चिरचारी) और नरेन्द्र प्रजापति (सूरजपुर) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यकारी सदस्यों में ओम प्रकाश राजपूत, कृष्णा राजपूत, बंसीलाल साहू, अश्वनी निषाद, जग्गूराम साहू, देवराम मंडावी, दिनेश साहू, गोपाल कहारा, दुकालू देवांगन, हलधर देशमुख, संतोष कुमार राजवाड़े, छत्रपाल साहू, अजय साहू, देवलाल साहू, गिरधारी यादव, प्रहलाद सिन्हा, हीरालाल साहू, गणेश साहू, राजेश चंद्राकर, होलीराम, भुनेश्वर कुमार देवांगन, टकेश्वर राजवाड़े, सीताराम घावड़े, योगी पटेल, भोज साहू, मनोज ताम्रकार, पुरुषोत्तम फारेश, उमाशंकर दास, अमरनाथ बर्मन, संतोष गढ़वाल सहित कई सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम में भिलाई सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह “छोटू”, नगर निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू, शिवनारायण ताम्रकार (रायपुर) सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सिविल ठेकेदार कल्याण संघ के सदस्यों—सोमन वर्मा, घांसीराम वर्मा, चेतन वर्मा, सतनाम, शक्ति, होरीलाल, प्रदीप, रमाकांत, सतीश, भुनेश्वर, ओमकार, अशोक यादव, प्रीतम, श्रीराम सारथी, गोपाल यदु, सुरेंद्र जांगड़े सहित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर ठेकेदारों एवं राजमिस्त्री मजदूरों के कल्याण, उनके अधिकारों की रक्षा और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Subscribe to my channel


