ब्रेकिंग न्यूज़

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। आज भिलाई जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमाम खान के नेतृत्व में विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर दुर्ग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में युवा कांग्रेस ने जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित करने, वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस की व्यवस्था करने तथा आयुष्मान कार्ड के तहत मरीजों से पहले दिन से ही शुल्क वसूले जाने पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में अवैध रूप से संचालित गाड़ी स्टैंड और वहां हो रही अवैध वसूली के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में हाशिम ख़ान , गोपी नाहर, सौरभ गायकवाड़, ख़िज़र ख़ान , भारत राव , प्रथम सिंह, जफ़र , जैद , नौशाद, विक्की , निखिल, अमन शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button