महंगाई के खिलाफ कोसानगर ब्लॉक कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी, बढ़ती कीमतों पर जताया आक्रोश
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानगर (सुपेला) के अध्यक्ष श्री नरसिंह नाथ के नेतृत्व में आकाश गंगा, सुपेला (भिलाई) में केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विशाल ‘हल्ला बोल’ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, सोने-चांदी के दामों और खाद्य सामग्रियों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भिलाई की पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी एवं साडा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बृजमोहन सिंह उपस्थित रहे। पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी, मध्यम वर्ग और गृहणियों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। रसोई गैस, दाल, चावल और खाद्य तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस लड़ाई को लगातार लड़ती रहेगी। वहीं साडा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बृजमोहन सिंह ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई से व्यापार प्रभावित हुआ है और युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता जनविरोधी नीतियों का जवाब आने वाले समय में जरूर देगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री राधेकांत मिश्रा, लालचंद वर्मा, केशव चौबे, चंद्रशेखर गवाई, नेहा साहू, राजेश चौधरी, मोहम्मद रफीक, हीरा शंकर साहू, इस्माइल खान, दुर्गेश ताम्रकार, पिंकी वर्मा, शिखा राय, फारुख खान, जितेश बंजारे, कन्हैया चुरहे, मो. शोएब खान, अंजलि भवते, संजीव अर्नाल्ड, राजेंद्र महिलांग, नरेंद्र पिपरोल, शिव चंदेल, कृष्ण सिंह, वासु पांडे, आजाद अली अंसारी, दीपक भाटिया, संतोष साहू, जेपी चौबे, दानवीर देवांगन, कीर्ति सिंह, डॉली, ललिता साहू, मिथिला पांडे, अमरजीत सिंह, अरविंद ताम्रकार, शंभू साव, राजेश साहू, दीपक साहू, इसराइल कुरैशी, राजकुमार चौधरी, दिनेश वासनिक, शाहिद खान, मोहम्मद राजा सिद्दीकी, कुलेश शीलाटा, टोमीन बाई, जागेश्वरी साहू, अमर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


