सरगुजा प्रशिक्षण वर्ग में बूथ प्रबंधन और आईटी पर हुआ विशेष मार्गदर्शन- प्रमोद सिंह
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

अंबिकापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रिदम पैलेस, अंबिकापुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस के नवमी सत्र में सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश आईटी सेल सह संयोजक प्रमोद सिंह ने वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए “स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी” विषय पर विस्तृत उद्बोधन दिया। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही “मन की बात” कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने और आईटी के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई। सत्र की अध्यक्षता पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कमलभान सिंह ने की। प्रशिक्षण वर्ग में सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह, अनुराग सिंह देव, मेजर अनिल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लल्लन सिंह सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक गतिविधियों, स्थायी कार्यक्रमों तथा बूथ प्रबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।
Subscribe to my channel


