ब्रेकिंग न्यूज़

नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर भाजपा भिलाई-3 में उत्साह  संगठनात्मक बैठक में गूंजा विजय संकल्प

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई-3। भारतीय जनता पार्टी भिलाई-3 मंडल की संगठनात्मक बैठक उमदा रोड स्थित रुक्मणी पैलेस में संपन्न हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे अधिक दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के ऐतिहासिक अवसर पर बैठक का शुभारंभ हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। भाजपा जिला प्रभारी रामजी भारती ने संगठन मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि अहिवारा विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं से निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्व निभाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वरुण यादव ने की। मंच संचालन श्याम सुंदर जायसवाल ने तथा आभार प्रदर्शन समीर अग्रवाल ने किया। बैठक में सुषमा जेठानी, चंद्रकांता मांडले, उपकार चंद्राकर, प्रेमलाल साहू, राम खिलावन वर्मा, सतीश साहू, विपिन चंद्राकर, सीता साहू, हमीद अहमद, राजेश ठाकुर, दिलीप पटेल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा पार्षद एवं कार्यकर्ताओं में फिरोज़ फारुकी, तुलसी ध्रुव, गुरु चरण सिंह, राकेश बंछोर, प्रेमलता चंद्राकर, कुसुम चंद्राकर, रवि नाहर, कांति सिंह, तुलसी मरकाम, बाल मुकुंद वर्मा, महेंद्र यादव, पद्मिनी साहू, देवेन्द्र माहेश्वरी, राजेंद्र साहू, मनीष झा, रामजी गुप्ता, भूपेन्द्र चन्द्र, अग्रलाल जोशी, पुखराज जैन, लवकुश सोनी, ज्ञानदास, दीप पटेल, मुकेश अग्रवाल, संजय ठाकुर, तोरण सोनी, साजन माली, तेजस पाल, राजकुमार साहू, संदीप पाली, सुरेंद्र श्रीवास्तव, लेखराम साहू, वीरेंद्र पटेल, उदयराम, पवन वर्मा, प्रमोद वर्मा, आशीष वर्मा, शुभम चिनचूलकर, अजय साहू, गीता वर्मा, महेंद्र साहू, महेश तिवारी, अभिषेक शर्मा, रीना, पूजा, पुष्पा, गीता साहू, राधा वर्मा, चंद्रिका सोनी, सुशील कर्माकर, अंकित यादव, हनुमत निषाद, सम्यक तिवारी एवं अर्पणा मुखर्जी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button