मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत जिला कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत अब तक आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। विभिन्न मंडलों में आयोजित गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की प्रगति की जानकारी भी ली गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों को साझा करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर की सक्रियता पर निर्भर करती है। आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने, बूथ समितियों को सशक्त बनाने तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले एवं चन्ना केशवलू, जिला महामंत्री सुषमा जेठानी, जिला मंत्री रश्मि सिंह, भारती एवं पारस जंघेल, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू एवं विजय सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप एवं रिंकू साहू, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा एवं मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


