जामुल मंडल की संगठनात्मक बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अंतर्गत जामुल मंडल की संगठनात्मक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रभारी रामजी भारती, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोसेवाड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, जामुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत (बंटी) गुप्ता सहित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, ओबीसी मोर्चा एवं जामुल मंडल प्रभारी कन्हैया सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए अतिथियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आगामी अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, मंडल पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, छाया पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार और जनसंपर्क को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
Subscribe to my channel


