ब्रेकिंग न्यूज़

सरस्वती विहार स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, छात्रों ने किए विभिन्न आसन एवं प्राणायाम

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई/ हाउसिंग बोर्ड। सरस्वती विहार स्कूल में रविवार, 21 जून 2026 को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करना था। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आधिकारिक थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” रखी गई, जिसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ योग गतिविधियों में भाग लेकर स्वास्थ्य एवं अनुशासन का संदेश दिया।विद्यालय के सचिव श्री विजय चौधरी ने विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति एवं एकाग्रता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में योग एवं ध्यान के महत्व पर विशेष चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री बी.के. दत्ता, कोषाध्यक्ष श्री रामजी साहू, समिति सदस्य श्री शिरीष अग्रवाल, श्री दिनेश पुरवार, श्री शंभूनाथ शाह, श्री अजय केडिया तथा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मिठू चंदा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास कर उन्हें कम उम्र से ही योग अपनाने और शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योगाभ्यास करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button