विश्व को भारत ने दिया योग का अमूल्य उपहार : कन्हैया सोनी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चांदनी चौक तीन दर्शन मंदिर कोहका मंडल में हुआ योग कार्यक्रम
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चांदनी चौक स्थित तीन दर्शन मंदिर, कोहका मंडल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी ने वरिष्ठ नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं अन्य उपस्थित अतिथियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर कन्हैया सोनी ने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और कल्याण का माध्यम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की गई। आज योग विश्व के करोड़ों लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। योग को दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जिया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया। कन्हैया सोनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
Subscribe to my channel


