दुर्ग संभाग स्तरीय भाजपा बैठक संपन्न, पदाधिकारियों का भाजपा कन्हैया सोनी ने किया भव्य स्वागत
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दुर्ग/नेहरू नगर स्थित डीलर्न होटल में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण दुर्ग संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती तथा नंदन जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में संभाग एवं विभिन्न जिलों के प्रभारी, सभी जिला अध्यक्ष तथा पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भिलाई भाजपा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में भिलाई जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ ही कन्हैया सोनी भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।”
Subscribe to my channel


