भिलाई में भाजपा दुर्ग संभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : जगन्नाथ पाणिग्रही
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई/दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग संभाग की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज भिलाई जिला अंतर्गत होटल ग्रांड ढिल्लन, नेहरू नगर, भिलाई में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के दुर्ग संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणिग्रही उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री पाणिग्रही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी अभियानों एवं विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक जिले की कार्ययोजना एवं संगठनात्मक प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती, दुर्ग जिला प्रभारी नंदन जैन, राजनांदगांव जिला प्रभारी जितेंद्र वर्मा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला प्रभारी देवलाल ठाकुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला प्रभारी नलिनीश ठोकने तथा कवर्धा जिला प्रभारी महेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, बेमेतरा जिलाध्यक्ष अजय साहू, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलाध्यक्ष डॉ. विशेश्वर साहू, कवर्धा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी तथा बालोद जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख उपस्थित थे। बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में भाजपा जिला भिलाई के पदाधिकारियों चन्ना केशवलु, विनोद सिंह, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, प्रेमलाल साहू, हेमंत देवांगन, राजेश श्रीवास्तव, मदन सेन, कन्हैया सोनी, पी.सी. देवांगन एवं सचिन ताम्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Subscribe to my channel

