भिलाई में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, सांसद विजय बघेल ने किया योगाभ्यास
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार के अधीन सहयोगी संस्था इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (INO) छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में भिलाई शहर के हृदय स्थल सिविक सेंटर स्थित पायनियर स्मारक में भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए निर्धारित योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन आईएनओ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव मनोज ठाकरे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। योग दिवस के इस विशेष आयोजन में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया गया। विश्व योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग के लोकप्रिय सांसद Vijay Baghel रहे। सांसद विजय बघेल कार्यक्रम प्रारंभ होने से लगभग 45 मिनट पूर्व ही स्थल पर पहुंच गए थे। उनके आगमन पर आईएनओ के प्रदेश महासचिव मनोज ठाकरे एवं संगठन के पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं निरोगी समाज के निर्माण का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन उत्साह, अनुशासन और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
Subscribe to my channel

