डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग

भिलाई । भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सोमवार को भिलाई भाजपा कार्यालय तथा कोहका मंडल स्थित तीन दर्शन मंदिर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रहित और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कन्हैया सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण और संगठन सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
Subscribe to my channel


