12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सूर्या विहार आवासीय परिसर में हुआ योगाभ्यास
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के एएचपी घटक के तहत निर्मित 1120 एवं 493 यूनिट आवासीय परिसर, सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया में रहवासी संघ कल्याण समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर अपनी सहभागिता निभाई।योग दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रहवासियों ने भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रतिभागियों ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया। रहवासी संघ कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।
Subscribe to my channel


