डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा पूरब मंडल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद एवं सिद्धांतवादी राजनीतिक चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरब मंडल, जिला भिलाई द्वारा 23 जून 2026 को बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री विजय जायसवाल ने अपने उद्बोधन में डॉ. मुखर्जी के संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार और आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन एवं जिला प्रभारी रामजी भारती की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रोहित साहू ने किया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सदस्य, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसकी जानकारी अजय कनौजिया मीडिया प्रभारी ने दी
Subscribe to my channel


