ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व विधायक विद्यारतन भसीन की पुण्यतिथि पर सेवा कार्यों का आयोजन, रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। वैशाली नगर के पूर्व विधायक एवं भिलाई नगर निगम के पूर्व महापौर स्वर्गीय विद्यारतन भसीन की तीसरी पुण्यतिथि पर शहर में विभिन्न सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्वच्छता दूतों का सम्मान, सामूहिक सहभोज तथा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वर्गीय भसीन के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता दूतों को गमछा पहनाकर और तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी के लिए सहभोज की व्यवस्था की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि भसीन जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में स्वच्छता और समाज के वंचित वर्गों के कल्याण को सदैव प्राथमिकता दी। बालाजी ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।श्रद्धांजलि सभा में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, संगठन प्रभारी रामजी भारती, मनीष पांडे, इंद्रजीत सिंह छोटू, महेश वर्मा, राम उपकार तिवारी, राजमणि दुबे, ललित मोहन, नागेंद्र मिश्रा, शंकर लाल देवांगन, त्रिलोचन सिंह, शिवाकांत सिंह सिंगर, बृजेश बिचपुरिया, प्रभुनाथ मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पार्षद और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भसीन जी के विधायक और महापौर के रूप में किए गए विकास कार्यों तथा उनके सादगीपूर्ण एवं बेदाग राजनीतिक जीवन को याद किया। पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी उनके सहयोगात्मक व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। दिनभर चले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय विद्यारतन भसीन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button