ब्रेकिंग न्यूज़

परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग मुकेश चंद्राकर व नरसिंह नाथ के नेतृत्व में सुपेला-कोसा नगर में प्रदर्शन, छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में कथित।    अनियमितताओं एवं परीक्षा प्रणाली की विफलताओं के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला-कोसा नगर द्वारा ब्लॉक स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और छात्र शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए मुकेश चंद्राकर ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले में विफल रही है और कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। नरसिंह नाथ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली की विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। उन्होंने संसद के वर्तमान सत्र में इस मुद्दे पर विशेष चर्चा कराने तथा प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज एफआईआर एवं आपराधिक मामलों को बिना शर्त वापस लेने की भी मांग की। प्रदर्शन में गिरवर बंटी साहू (सभापति, नगर पालिक निगम भिलाई), एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, केशव चौबे, आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गवई, गिरी राव, मोहम्मद रफीक, फारुख खान, शिव साहू, संजीव अर्नाल्ड, अली हुसैन सिद्दीकी, प्रभाकर जन बंधु, उमाशंकर साहू, अमित जैन, शोएब मोहम्मद खान, लादूराम सिन्हा, राजेश यादव, राजकुमार चौधरी, अमित सिंह, किशन यादव, पिंकी वर्मा, जागेश्वरी साहू, बंटू शर्मा, वासु पांडे, दानवीर देवांगन, अमर साहू, दीपक भाटिया, नरेंद्र पिपरोल, दुर्गा साहू, भिमान दास, सुशील साहू, कन्हैया चूरहे, अंजलि भवते, मनीष शुक्ला, दिनेश वासनिक, गोविंद कोसले, विष्णु बारले, शशिकांत साहू, आजाद अली अंसारी, संदीप कुमार, प्रमोद यादव, बेलाराम साहू, सूयश साहू तथा परमानंद चंदेल और राजेंद्र महिलांग सहित सुपेला-कोसा नगर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, निगम पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने तीन प्रमुख मांगें दोहराईं—केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या बर्खास्तगी, परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे पर संसद में विशेष चर्चा तथा छात्रों और आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी एफआईआर एवं आपराधिक मामलों को तत्काल वापस लिया जाए। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने छात्रों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button