ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ राज्य होम्योपैथी परिषद के सदस्य बने भिलाई के डॉ. प्रदीप चौधरी आयुष विभाग ने जारी की अधिसूचना, प्रदेशभर से 10 विशेषज्ञ परिषद में शामिल

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने राज्य में होम्योपैथी चिकित्सा व्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य होम्योपैथी परिषद का गठन किया है। इस संबंध में 22 जुलाई को अधिसूचना जारी कर प्रदेशभर से 10 सदस्यों को परिषद में मनोनीत किया गया है। इनमें भिलाई के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक एवं भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह-संयोजक डॉ. प्रदीप चौधरी को सदस्य बनाए जाने पर शहर में खुशी का माहौल है। डॉ. प्रदीप चौधरी लंबे समय से होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मरीजों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। चिकित्सा के साथ-साथ वे सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। परिषद में उनकी नियुक्ति को भिलाई सहित पूरे दुर्ग जिले के लिए सम्मानजनक उपलब्धि माना जा रहा है। डॉ. चौधरी के मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्यों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। डॉ. चौधरी ने इस दायित्व के लिए मुख्यमंत्री, चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग तथा पार्टी संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य के रूप में वे प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, गुणवत्ता सुधार, चिकित्सकों के हितों की रक्षा तथा आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। नवगठित परिषद में डॉ. दिलीप मुकुंद पिम्पले, डॉ. निर्मल भोई, डॉ. ओंकार सिंह राजपूत, डॉ. गुलाब टिकरिहा, डॉ. रश्मि सोनकर, डॉ. यशपाल बावरिया, ऋतु पाण्डेय, डॉ. सुशील हरिरमानी तथा डॉ. अभ्युदयशक्ति तिवारी को भी सदस्य बनाया गया है। चिकित्सा जगत का मानना है कि परिषद के गठन से प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा के विकास, नीति निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button