ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु घासीदास स्कूल कोहका में छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिलें साइकिल वितरण कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी रहे शामिल
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। गुरु घासीदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोहका में राज्य शासन की सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी शामिल हुए और छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण पांडे, गोपाल साहू, मंडल के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि राज्य शासन की सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा उनकी शिक्षा को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम का समापन छात्राओं को साइकिल वितरण एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।
Subscribe to my channel


