भाजयुमो भिलाई की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आगामी संगठनात्मक अभियान और नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में भाजयुमो जिला भिलाई की प्रथम परिचयात्मक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान तथा आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी रामजी भारती, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल एवं सुषमा जेठानी, भाजयुमो जिला प्रभारी दीक्षा अग्रवाल, सह प्रभारी मुकेश साहू, जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला महामंत्री विनय सेन एवं अमित राजपूत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश मंत्री आकाश ठाकुर, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य कुंदन फेकर, प्रदेश नीति अनुसंधान प्रमुख विशाल दीप नायर, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अमित मिश्रा, प्रदेश खेल एवं कला सह-प्रमुख प्रशम दत्ता, प्रदेश शासकीय योजना सह-प्रमुख कुशल साहू, जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद ताम्रकर ने भी संगठन को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना युवा मोर्चा की प्राथमिकता है।
आपभाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां अनुशासन, समर्पण और सेवा की भावना सर्वोपरि है। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक मंडल और बूथ को सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक को संगठन की एकता, अनुशासन और युवा शक्ति के प्रभावी समन्वय का प्रतीक बताया गया।
Subscribe to my channel


