जयंत शर्मा को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला भिलाई का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भिलाई के संगठनात्मक विस्तार एवं मीडिया कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जयंत शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा जी, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही जी भाजपा जिला संगठन प्रभारी रामजी भारती जी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन एवं सहमति से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के द्वारा की गई। इस नियुक्ति पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि जयंत शर्मा अपने दायित्व का निष्ठा, समर्पण एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा, जनहितकारी योजनाओं और युवा मोर्चा की गतिविधियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठन से जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प को प्रत्येक युवा तक पहुँचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।इस अवसर पर जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने जयंत शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मीडिया प्रबंधन और जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति एवं मजबूती प्राप्त होगी।
Subscribe to my channel


