ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रबुद्धजन सम्मान एवं संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री पवन साय सहित कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भिलाई स्थित होटल इंपीरियम में भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, दुर्ग संभाग द्वारा ‘प्रबुद्धजन सम्मान एवं संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री पवन साय तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान समाज के प्रबुद्धजनों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्माननीय व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने समाज निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय, दुर्ग संभाग के प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भिलाई जिले की प्रभारी रामजी भारती, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, जिला अध्यक्ष, मोर्चा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करना रहा। सम्मेलन में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button