गुरु पूर्णिमा पर खुर्सीपार में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान

भिलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के निर्देशानुसार वार्ड क्रमांक 51 खुर्सीपार में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास महाराज के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया तथा पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संत रविदास जी के बताए सामाजिक समरसता, सद्भाव, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मोर्चा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी,मंडल प्रभारी प्रवीण पांडे, सह-प्रभारी अनिल सोनी, खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सहित मंडल के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, समाज प्रमुख और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर सेवा और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज हित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
Subscribe to my channel


