ब्रेकिंग न्यूज़

समस्त संकल्प अभियान के तहत वैशाली नगर मंडल में मनई गई संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार।। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी, जिला भिलाई के आह्वान पर वैशाली नगर मंडल द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। घसीदास नगर स्थित दुर्गा मंच के समीप पशुपतिनाथ मंदिर प्रांगण में भगवान शिव के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समाज में समरसता, समानता एवं सामाजिक एकता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल प्रभारी गोपाल कृष्ण वर्मा, सह प्रभारी रश्मि सिंह तथा मंडल अध्यक्ष शशि भगत ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मोतीलाल श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र प्रभारी निखिल सोनी, पार्षद प्रदीप सेन, जिला कार्यसमिति सदस्य विजय शुक्ला, सह सोशल मीडिया प्रभारी पी. किशोर कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्पित तिवारी, महामंत्री अमित प्रकाश मलिक, रौनक, सुरेश नागदेव, चंदन भट्टाचार्य, प्रवीण कुरूप, देव सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button