ब्रेकिंग न्यूज़

भाजयुमो जेवरा-सिरसा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा, संगठन को मिलेगा नया विस्तार

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जयसवाल के मार्गदर्शन तथा जेवरा-सिरसा भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम साहू की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा, जेवरा-सिरसा मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। मंडल अध्यक्ष श्री हरिओम (भोला) कुंभकार ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों की नियुक्ति की। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की रीति-नीति एवं जनसेवा के संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने भी नवगठित टीम को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रभावी कार्य करेगी।

Related Articles

Back to top button