ब्रेकिंग न्यूज़

लोक परीक्षा संशोधन विधेयक-2026 का भाजपा ने किया स्वागत

युवाओं के सुरक्षित भविष्य और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम: रामजी भारती

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। भाजपा जिला प्रभारी रामजी भारती ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का स्वागत करते हुए इसे देश के करोड़ों युवाओं के सुरक्षित भविष्य, ईमानदार प्रतिभा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए लगातार ठोस निर्णय ले रही है। रामजी भारती ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक, नकल माफिया और परीक्षा में संगठित अनियमितताओं से योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होता है। नए संशोधन के तहत ऐसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई के प्रावधान किए गए हैं, जिससे परीक्षा प्रणाली अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी। उन्होंने कहा कि संशोधन के माध्यम से परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों और सेवा प्रदाताओं की जवाबदेही भी बढ़ेगी। इससे परीक्षा माफिया और संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा ईमानदार और मेहनती युवाओं का विश्वास और मजबूत होगा। रामजी भारती ने कहा कि नई शिक्षा नीति, कौशल विकास, रोजगार सृजन और डिजिटल पारदर्शिता के बाद परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संशोधन निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को सुदृढ़ करेगा और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाएगा।

Related Articles

Back to top button