भिलाई-चरौदा निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिला रेनकोट ,बारिश में सुरक्षित रहकर करेंगे ड्यूटी
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई-03। सावन के पहले दिन भिलाई-चरौदा नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए गए। निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चन्द्राकर एवं आयुक्त डी.एस. राजपूत की उपस्थिति में कर्मचारियों को रेनकोट प्रदान किए गए। महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के बीच निगम के स्वास्थ्य कर्मचारी पूरी निष्ठा से शहर की स्वच्छता व्यवस्था संभाल रहे हैं। ऐसे में रेनकोट उपलब्ध कराने का उद्देश्य यह है कि कर्मचारी बिना किसी बाधा के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में रेनकोट कर्मचारियों को बारिश के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों और अन्य जोखिमों से बचाव में भी सहायक होगा। इस अवसर पर आयुक्त डी.एस. राजपूत ने भी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निगम कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि वे बेहतर ढंग से नागरिकों को सेवाएं प्रदान कर सकें। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सभी महिला एवं पुरुष कर्मचारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


