ब्रेकिंग न्यूज़

कृष्णानगर में जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन लोक कलाकार दुकालू यादव की प्रस्तुति ने बांधा समां

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। कृष्णानगर, भिलाई में आयोजित भव्य जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार दुकालू यादव की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में देर रात तक भक्ति और लोक संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। कार्यक्रम का सफल आयोजन वार्ड पार्षद राजा बंजारे एवं संयोजक मंगल वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र बांधे, मातृशक्ति, युवा साथी, कलाकारगण एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कन्हैया सोनी ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने वार्ड पार्षद राजा बंजारे, संयोजक मंगल वर्मा सहित सभी सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button