एक लाख शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक से भक्तिमय हुआ कोहका
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। कोहका, भिलाई के बजरंग पारा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक लाख शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का पावन धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेता कन्हैया सोनी भी मौजूद रहे और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन के दौरान एक लाख शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक किया गया। मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।
Subscribe to my channel


