ब्रेकिंग न्यूज़

एक शाम देश के नाम: देशभक्ति के रंग में रंगा वैशाली नगर

1500 से अधिक दर्शकों ने लिया सांस्कृतिक संध्या का आनंद

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई/वैशाली नगर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर HMGM मोदी ग्रुप के अध्यक्ष लोकेश पाण्डेय के नेतृत्व में “एक शाम देश के नाम” देशभक्ति कार्यक्रम एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों एवं कलाकारों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रप्रेम, देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम में 1500 से अधिक दर्शकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारगिल युद्ध के अमर शहीद वीर चक्र विजेता नायक कौशल यादव की पत्नी श्रीमती निशा यादव एवं कैबिनेट मंत्री श्री राकेश पाण्डेय रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने HMGM टीम द्वारा आयोजित इस अनूठी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेशभर में होना चाहिए। आयोजन के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “एक शाम देश के नाम” आयोजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक यादगार पहल बताते हुए आयोजकों एवं सभी प्रतिभागी कलाकारों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button