ब्रेकिंग न्यूज़

अटल जी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि — भाजपा भिलाई-3 मंडल

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई-3। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री तथा भाजपा के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भिलाई-3 मंडल द्वारा दक्षिण वसुंधरा नगर स्थित अटल परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्रहित, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा को राजनीति के केंद्र में रखा। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी के “राष्ट्र प्रथम” के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री एवं सिंधी अकादमी अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) सुषमा जेठानी, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि उपकार चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, दिलीप पटेल, श्यामसुंदर जायसवाल, समीर अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, तेजसपाल, महेंद्र साहू, संदीप पाली, उदय भास्कर, निखिल जैन, जयेन्द्र यादव, सम्यक तिवारी, देवेंद्र महेश्वरी, गीता वर्मा, प्रेमलता चंद्राकर, तुलसी ध्रुव, कांती सिंह, पूजा शर्मा, पुष्पा विश्वकर्मा, रीना चंद्राकर, अभिषेक शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र एवं समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। अटल जी का विचार — राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनसेवा हमारा संकल्प।”

Related Articles

Back to top button