ब्रेकिंग न्यूज़

मानपुर नगरिया में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

महेंद्र सिंह/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

कासगंज/न्यौली। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व मानपुर नगरिया में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। कई घरों में बहनों ने भाई को तिलक लगाकर आरती उतारी तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बाजारों में भी पर्व को लेकर विशेष चहल-पहल देखने को मिली। रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। रक्षाबंधन के पर्व ने परिवारों में आपसी प्रेम और भाई-बहन के अटूट रिश्ते को और मजबूत किया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। पूरे क्षेत्र में दिनभर रक्षाबंधन की खुशियां देखने को मिलीं और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button