जिला भाजपा कार्यालय में गूंजी ‘मन की बात’, मोदी के विचारों से कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का श्रवण कार्यक्रम आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना। मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से सीधे संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के नागरिकों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन एवं भाजपा नेता कन्हैया सोनी सहित जिला प्रकोष्ठ के संयोजकगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। सभी ने ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा को जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगाने का संकल्प लिया।
Subscribe to my channel


