अपराधब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पुलिस ने किया पैदल फ्लैग मार्च, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च

कासगंज: अमांपुर  6 दिसबंर को लेकर और नगर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए कस्बा में पुलिस ने पैदल गश्त किया। कासगंज पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ कस्बा में पैदल फ्लैग मार्च कर लोगों सुरक्षा का एहसास दिलाया। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस जानकारी दी कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस की नजर है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में जन सहयोग करने की अपील की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, एसआई ब्रहापाल सिंह, एसआई शांतिस्वरूप, एसआई बृजकिशोर, एसआई राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल जयदेव सिंह, कस्टेबल शंशाक दुबे, कस्टेबल हरीश कुमार, सुधीर यादव, प्रेमपाल सिंह, कस्टेबल सतीश कुमार, अरूण कुमार, बिजेश कुमार, अनुरूद्र, व्रिश कुमार, शुभम बलियान, कुलदीप, राहुल, अमित कुमार, पर्वती, मीनू, प्रीति सहित आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button