ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क किनारे टहल रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर

कासगंज/सोरों कोतवाली क्षेत्र के सोरों सहावर मार्ग पर सड़क किनारे टहल रहे युवक को बाइक सवारों ने पीछे से टक्कर मार दी दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जोगेंद्र कुमार पुत्र मूलचंद उम्र 41 वर्ष रात्रि 8:00 बजे करीब खाना खाने के बाद टहलने के लिए सहावर रोड पर गया था जब वह गैस गोदाम के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार यूपी 83 यू 1237 के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों पर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया घटना के बाद बाइक सवार मौके से भागने में कामयाब रहे।
Subscribe to my channel


