ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा की विकास रथ यात्रा कासगंज में

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की विकास रथ यात्रा सोमवार को दस बजे कासगंज शहर में प्रवेश करेगी। नदरई गेट अग्रसेन द्वार से प्रारंभ होकर यात्रा नदरई गेट बाजार, बारहद्वारी, सोरों गेट बाजार, आंबेडकर पार्क के बाद सोरों की ओर प्रस्थान करेगी। यह जानकारी नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने दी है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे भाजपा चेयरमैन कासगंज प्रत्याशी के कार्यालय नदरई गेट पर एकत्रित होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button