ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च कर दिया लोगों को सुरक्षा का संदेश

अमांपुर में पुलिस सतर्क, किया पैदल मार्च

कासगंज/अमांपुर । आचार संहिता, धारा 144, नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए पुलिस हर सम्भव प्रयास कर रही है। कस्बा में रविवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के दिशा निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को सीओ सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ कस्बा में पैदल फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों व बाइक सवारों की तलाशी भी ली। वही नगर के लोगो॔ से अपने लाइसेंसी असलहों को शीघ्र जमा कराए जाने की अपील की। पैदल मार्च अमांपुर कोतवाली से प्रारंभ होकर सहावर रोड, ददवारा, बारहद्रारी, सराफा बाजार, गुड़मण्डी, एटा रोड, तिराहा आदि बाजारों में होते हुए कोतवाली परिसर पर जाकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, कस्बा ईचार्ज सत्यवीर सिंह, एसआई विशेस्वर सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, एसआई शांतिस्वरूप, एसआई ब्रहापाल सिंह, कस्टेबल शंशाक दुबे, कस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, अनुरूद्र यादव, शुभम बलियान, हरीश कुमार, हैड कस्टेबल प्रेमपाल सिंह, पर्वती चाहर, सोनी त्यागी आदि रहे ।

Related Articles

Back to top button