ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में शनिवार को जमकर बरसे बादल

अमांपुर में बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना गर्मी से मिली राहत

कासगंज/अमांपुर। में तीसरे दिन शनिवार को भी दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वही दोपहर बाद जमकर मेघा बरसे। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। दो घंटे तक कभी तेज कभी हल्की बरसात होने से किसानों ने भी राहत महसूस की है। बारिश ना होने से मक्का की फसल सूख रही है अब बारिश होने से किसान को मक्का की फसल बेहतर होने की उम्मीद हो रही है। वही जलभराव होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई। बारिश की बजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही।

बारिश ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की दिक्कत।

मच्छरों की रोकथाम ही मलेरिया से बचाव का प्रमुख उपाय, डाॅ संदीप राजपूत

कस्बा के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकता प्रभारी डाॅ संदीप राजपूत ने लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए बताया कि बरसात के मौसम में अपने घर के आसपास कूड़ा व पानी को जमा न होने दें। जमे हुए पानी में कीटनाशक, जला मोबिल, कैरोसिन तेल आदि डालें। ताकि मच्छर प्रजनन न कर सकें। वही पानी की टंकी को ढंक कर रखें। फ्रिज, कूलर, फूलदानी व अन्य बर्तनों का पानी सप्ताह में एक दिन अवश्य सुखा लें। शाम के समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने पर तुरंत उपचार व जांच कराएं।

Related Articles

Back to top button