प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 100 वें मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना
पीएम के मन की बात कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

कासगंज/अमांपुर।कस्बा के कालेज रोड पर स्थित प्रचीन देवी मंदिर, भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता के कैम्प कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकताओं के नेतृत्व में दूरदर्शन पर प्रसारित की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 वें एपिसोड मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता ने जनता से प्रधानमंत्री की मन की बातों को अपने जीवन में अमल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कार्यकताओं ने टीवी व इंटरनेट के माध्यम से लोगो॔ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर बात को ध्यान से सुनते हुए उत्साहित दिखे। मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह सोलंकी, हरिद्त पालीवाल, राजीव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र राजपूत, कुमरलाल दरोगाजी, राजेश शर्मा, अनीता गुप्ता, पूजा गुप्ता, मोना गुप्ता, हेमा गुप्ता, सुमन गुप्ता, गीता गुप्ता, ओमकार शाक्य, पुष्पेन्द वर्मा, अकित गुप्ता, आकाश गुप्ता, ओमवीर यादव, शिवम गुप्ता, कान्हा, प्रियांशु गुप्ता, पप्पू राठौर, गोलू, गुन्नू सहित आदि रहे।
Subscribe to my channel


