ब्रेकिंग न्यूज़

डाक्टर और इंजीनियर बनकर छात्राएं करना चाहती है देश की सेवा

फूलवती कन्या इंटर कालेज नगला गुलरिया की छात्राओं ने नाम किया रोशन

कासगंज/अमांपुर । श्रीमती फूलवती देवी कन्या इंटर कॉलेज नगला गुलरिया पर 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली छात्राओं के लिए मेधावी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टाॅप टेन में आने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की इंटर की छात्रा सपना राजपूत, शिवानी, सेल्वा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं हाईस्कूल की छात्रा आशिका सिकरवार 93, रिहमा 90, कुमकुम शाक्य 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। मेधावी छात्राओं ने बताया की स्नातक करने के बाद डाक्टर तो कोई इंजीनियर बनना चाहती है। प्रबंधक बृजेश वर्मा, प्रधानाचार्य अनीता राजपूत ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button