ब्रेकिंग न्यूज़

निकाय चुनाव को लेकर सीओ सहावर राजू निषाद ने अमांपुर के मतदान स्थलों का किया निरीक्षण

सीओ राजू निशाद ने मतदान केंद्र पर जाकर बूथ जांचे

कासगंज/अमांपुर। कस्बा में नगर पंचायत निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सीओ सहावर राजू निषाद संग कोतवाली निरीक्षक मुकेश कुमार ने कस्बा के बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ सहावर राजू निषाद ने कस्बा के मक्खन लाल इंटर कालेज, प्रथामिक विद्यालय अमांपुर, विकास खंड कार्यालय, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर लाइट, शौचालय, पानी की व्यवस्था देखी। बूथों पर कार्य अधूरे पाए जाने पर शीघ्र पूरे करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। नगर निकाय चुनाव के लिए 11 मई को मतदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button