ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ का कार्यक्रम पटियाली में 3 मई को

एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पिछड़ा वर्ग के दिग्गज नेता राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ का कार्यक्रम दिनाँक 3 मई को प्रातः 10 बजे पटियाली में अध्यक्ष पद प्रत्याशी कंचन शाक्य के समर्थन में निर्धारित हुआ है। वह शासन की जनकल्याणकारी नीतियों व ट्रिपल इंजन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए पटियाली की जनता से रूबरू होने पटियाली आ रहे हैं। इसकी जानकारी उ०प्र०उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो०नीरज किशोर मिश्रा ने देते हुए बताया कि पटियाली नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी कंचन शाक्य के निवेदन को सांसद ने स्वीकार करते हुए पटियाली में भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यक्रम की स्वीकृति दे दी है।

Related Articles

Back to top button